हरदोई, जनवरी 29 -- बेनीगंज। भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अरुण राजभर का शुक्रवार को बेनीगंज कस्बे में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। वह लखनऊ से कार द्वारा हरदोई के गोपामऊ जाते समय बेनीगंज पहुंचे थे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने आगामी पंचायत चुनाव में पूरी दमखम के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और पंचायत चुनाव में उनकी सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर योजना हर घर तक पहुंच रही है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे तन-मन से गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने का काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.