बगहा, मई 24 -- बेतिया, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2026 को लेकर आरक्षण व्यवस्था में बड़े बदलाव की प्रशासनिक तैयारी जारी है। पिछले दो पंचायत चुनाव में जिन पदों पर एक ही कोटि की प्रत्याशियों को आरक्षण का लाभ मिला था ।अब वहां आरक्षण का चक्र बदल जाएगा। इस बदलाव से पंचायत राजनीति के समीकरण पूरी तरह बदलने की संभावना जताई जा रही है। पंचायती पंचायती राज अधिनियम के प्रावधान के अनुसार लगातार दो आम चुनाव तक किसी पद को आरक्षित रखने के बाद उसका आरक्षण चक्र बदलना अनिवार्य है । जिले में संभावित अक्टूबर नवंबर में होने वाले सभी 303 पंचायत में चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। यह भी पढ़ें- अररिया: जनसंख्या प्रारूप प्रकाशन के बाद कुर्साकांटा में मिले दो दावा आपत्ति चुनावी तैयारी के पहले चरण में साल 2...