मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर। अनामिका सूबे में नवंबर-दिसंबर में पंचायत चुनाव होना है। इसको लेकर तैयारी तेज हो गई है। हर 10 साल पर आरक्षण का रोस्टर बदलता है। ऐसे में पंचायत चुनाव में कई सीटों पर इस बार आरक्षण की स्थिति बदलेगी।सूबे में ढाई लाख पदों पर चुनाव होना है। इस बार के पंचायत चुनाव में नई व्यवस्था की गई है। फर्जी वोटिंग पर रोक लगाने को फेस रिकॉग्नाइजेशन की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। डीएम के हाथ में कमान रहेगी। डीएम जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं, उप निर्वाचन पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी बनाए गए हैं।पहली बार ईवीएम से होगा मतदानपंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम से मतदान होगा। मल्टी पोस्ट ईवीएम सिस्टम से कई पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। फर्जी वोटिंग पर भी इस बार टेक्नोलॉजी की पकड़ ...