पंचायत चुनाव में आबादी के निर्धारण के आधार पर तय होगा आरक्षण रोस्टर
बांका, जून 20 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार में पंचायत आम चुनाव, 2026 को लेकर सभी जिलों में चुनाव क्षेत्रों की कुल आबादी का कोटिवार अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह निर्धारण प्रपत्र - 1 के रूप में किया गया है। यह पंचायत चुनाव का आधारभूत वैधानिक दस्तावेज है, जो वर्ष 2011 की जनगणना के आंकडों के आधार पर किया गया है। इसमें चुनाव क्षेत्र की कुल आबादी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी का ब्योरा अंकित रहता है। इसके बाद शनिवार को जिला गजट में भी आंकडों को प्रकाशित कर दिया गया है। अब 23 जून को जिला गजट की पप्रति राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी आबादी के निर्धारण के आधार पर पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों का आरक्षण रोस्टर तय किया जाएगा। इसमें प्रादेशिक चुनाव क्षेत्र सीमांकन और कोटिवार जनसंख्या विवरण अंकित है। चुनाव कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.