बुलंदशहर, मार्च 7 -- अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया। नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी का संगठन अपनी ताकत दिखाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। जिस प्रकार अपना दल (एस) का जनाधार बढ़ रहा है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। बैठक में कार्यकर्ताओं से अभी से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। मोहित शर्मा, पुरुषोत्तम सैन, हाजी खालिक, संगीता तोमर, धर्मेंद्र चौहान, दीपक गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.