सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- उस्का बाजार। आगामी पंचायत चुनाव 2026 को बायोमेट्रिक सत्यापन से कराने की मांग क्षेत्र के बुद्धजीवी एवं समाज सेवियों ने भारत निर्वाचन आयोग तथा उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग से की है। वरिष्ठ समाज सेवी देवेंद्र श्रीवास्तव, राज नारायण पाण्डेय, वीरेंद्र कुमार, अनिल मिश्र ने कहा कि लोग बायोमेट्रिक सत्यापन से राशन और बैंको से पैसा निकाल रहे है। चुनाव इस विधि से क्यों नहीं कराया जा सकता है। वोटर लिस्ट भी आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है। इन लोगों का कहना है कि इस विधि से वोटिंग कराई जाय तो चुनाव में धांधली से बचा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...