एटा, मई 7 -- लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा को पंचायत चुनाव समय से कराने एवं अन्यथा की स्थिति में ग्राम प्रधानों के कार्यालय विस्तार करने की मांग की गई है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने प्रदेशध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोंधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, वर्तमान परिस्थितियों का गहन विश्लेषण यह संकेत करता है कि निर्धारित समयावधि में पंचायत चुनाव सम्पन्न होना सम्भव नहीं है, ऐसी स्थिति में निर्वाचित पंचायतों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन होगा विगत वर्षों कोरोना काल के समय पंचायतों में प्रशासक नियुक्त क...