सासाराम, मई 29 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। पंचायत चुनाव भले ही दिसंबर महीने में प्रस्तावित हो, लेकिन प्रखंड क्षेत्र में अभी से ही चुनावी माहौल बनने लगा है। गांव-गांव में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गयी है। संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। जिला परिषद, बीडीसी तथा मुखिया पद के दावेदार लगातार लोगों से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रत्याशी गांवों का दौरा कर रहे हैं तथा अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव को ले गांवों में बढ़ी सरगर्मी, संभावित प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...