पंचायत चुनाव को लेकर बैठक
बेगुसराय, सितम्बर 2 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर गढ़पुरा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गया है। इसको लेकर बुधवार को गढ़पुरा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार ने पंचायत परिसीमन को लेकर कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बीडीओ ने पंचायतों के परिसीमन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार परिसीमन का कार्य 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। पंचायतों का परिसीमन 9 दिशाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्व ग्राम के गणना ब्लॉक मैप के आधार पर मोबाईल ऐप से चौहद्दी की प्रविष्टि की जानी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: गणना ब्लॉक की चौहद्दी के जियो टैग का प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.