नई दिल्ली, फरवरी 17 -- उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बहुत बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश यादव का दावा है कि भाजपा जानबूझकर आरक्षण के पेच में फंसाकर पंचायत चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है। सपा प्रमुख के अनुसार, सरकार के पास जनता के बीच जाने का साहस नहीं बचा है, क्योंकि ग्रामीण इलाकों में भाजपा के खिलाफ भारी नाराजगी है। उन्होंने भाजपा की चुनावी रणनीति को 'फर्जीनामा' करार देते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।PDA के वोट काटने का बड़ा 'षड्यंत्र' अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक विस्तृत सूची जारी करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा प्रशासन और चुनाव आयोग की मिलीभगत से 'फॉर्म-...