मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- मझवां। बुधवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण सिंह ने की। इसमें प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश न मिलने पर चिंता जताई गई। प्रधानों ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के कारण चुनाव प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, ऐसे में समय पर चुनाव न होने पर प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि यदि समय से चुनाव नहीं होते हैं तो अन्य राज्यों की तर्ज पर ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए या उन्हें प्रशासक नियुक्त किया जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.