मिर्जापुर, फरवरी 13 -- हलिया। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर सांसद अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर गुरूवार को प्रदेश सचिव शशि पटेल ने संगठन को मजबूत करने के लिए हलिया स्थित कार्यालय पर नये लोगों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। शिवनारायण पटेल को मीडिया प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल,बैजनाथ प्रजापति, लालबहादुर पटेल, रमाकांत, रामदास विश्वकर्मा, अनिल कुमार प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश सचिव शशि पटेल ने बताया कि सांसद अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिससे क्षेत्र पंचायत चुनाव, ग्राम प्रधान ,जिला पंचायत आदि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.