फतेहपुर, फरवरी 19 -- पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच होली का त्योहार होने से पुलिस अलर्ट मोड पर है। साथ ही रमजान का महीना शुरु हो जाने से पुलिस के सामने ला एंड आर्डर को बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। गांव-गांव चुनावी रंजिशें सिर उठा रही हैं, ऐसे में त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए पहले से एक्टिव है। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जा रही है। पुलिस इन दिनों हर थाना क्षेत्र में पुराने विवादों और चुनावी रंजिश रखने वाले लोगों की सूची तैयार कर रही है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। होली के जुलूस और रमजान की नमाज के दौरान विशेष गश्त के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि माहौल बिगाड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.