पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में 81,146 मतदाता घटे
गोंडा, जून 10 -- गोण्डा, संवाददाता। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पुनरीक्षित आंकड़ों के मुताबिक 23 दिसंबर 2025 से 10 जून 2026 के बीच जिले में कुल 81,146 मतदाता कम हुए हैं। इसके साथ ही जिले में मतदाताओं की संख्या 27,55,655 से घटकर 26,74,509 रह गई है। छह माह में जिले के कुल मतदाताओं में 3.04 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जिले के 16 विकास खंडों में से 14 ब्लॉकों में मतदाताओं की संख्या घटी है, जबकि केवल बेलसर और वजीरगंज ब्लॉक में वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक कमी झंझरी ब्लॉक में हुई है, जहां 9,740 मतदाता कम हुए हैं। इसके अलावा छपिया में 8,724, परसपुर में 7,473, बभनजोत में 7,163, मुजेहना में 6,628, कटरा बाजार में 6,042, पंडरी कृपाल में 5,832, इटियाथोक में 4,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.