सिद्धार्थ, दिसम्बर 27 -- डुमरियागंज। पंचायत चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया में प्रगति को लेकर शुक्रवार को तहसील सभागार में डुमरियागंज के साथ-साथ भनवापुर व खुनियांव ब्लॉक के आंशिक क्षेत्र से संबद्ध बूथ लेवल अधिकारियों के साथ एसडीएम ने बैठक की। इसमें तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह समेत अन्य लोग भी शामिल रहे। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीते 23 दिसंबर को ग्राम पंचायतों में संबंधित बीएलओ द्वारा निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन की जानकारी साझा की गई। जिसके बाद अन्य गतिविधियों में प्रगति को लेकर तहसील में अफसरों ने बैठक की। जिसमें एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आमजन अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण कर सक...