बोकारो, जून 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को बोकारो में नव नियुक्त जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला कमेटी की बैठक सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक का पुनर्गठन बैठक में जिला प्रवक्ता अरविंद विकास ने कहा कि जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। इसके तहत धर्मेंद्र कुमार शर्मा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने व जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

जनता के बीच मुद्दे धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष ध...