कटिहार, अप्रैल 12 -- जिले में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारी अब तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का प्रारूप प्रकाशन 27 अप्रैल को किया जाएगा। इसके तहत पंचायत से लेकर जिला स्तर तक निर्वाचन क्षेत्रों की सूची तैयार कर सार्वजनिक की जाएगी, ताकि आम लोग उस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकें। आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, यह प्रारूप 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी को निर्देश दिया गया है कि प्रपत्र-1 का प्रारूप तैयार कर समय पर प्रकाशित किया जाए। प्रारूप का प्रदर्शन ग्राम पंचायत, प्रखंड और जिला कार्यालयों में किया जाएगा। साथ ही, हाट-बाजारों में ढोल-नगाड़ा बजाकर और अखबार व इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से इसकी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.