बांका, मई 6 -- बांका, निज संवाददाता। राज्य में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार जनप्रतिनिधियों के चुनाव हेतु आरक्षण रोस्टर में बदलाव की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसी क्रम में वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है,जिसे बांका जिला प्रशासन द्वारा तैयार कर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जा चुका है। जिले के 11 प्रखंडों में कुल 2417 वार्ड क्षेत्रों के लिए यह प्रारूप तैयार किया गया है। इसी आधार पर आगामी पंचायत चुनाव में जिले की सभी 182 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर निर्धारित किया जाएगा। मालूम हो कि वर्ष 2015 में भी इसी तरह का प्रारूप प्रकाशित किया गया था, लेकिन इस बार पंचायतों की संख्या में बदलाव हुआ है। दरअसल,जिले में अब कुल 182 ग्राम पंचायत ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.