कटिहार, अप्रैल 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पंचायत आम निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी योगेन्द्र प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देश पर प्रपत्र-01 के तहत ग्राम पंचायतों की जनसंख्या प्रकाशन, वार्ड गठन और अन्य आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई है। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव: निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से तैयार किया जा रहा है प्रारूप प्रशासनिक स्तर पर ड्राफ्ट प्रविष्टियों का कार्य तेजी से पूरा...