सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के निर्देशानुसार आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए सहारनपुर इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली की गोकुलपुरी विधानसभा से विधायक सुरेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और उनका फीडबैक प्राप्त किया। विधायक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश के कई राज्यों में सक्रिय रहकर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। नगर अध्यक्ष मो. मुर्तजा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहजाद, आदित्य गर्ग, डॉ. आरिफ और डॉ. अमरदीप ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव रखे। मनीष सिंह ने कहा कि चुनाव के लिए योग्य प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.