लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। पंचायत मतदाता सूची में कुल 12.69 करोड़ वोटर हैं। मतदाता सूची में इस बार 40.19 लाख वोटर बढ़े हैं। अब बुधवार से 30 दिसंबर तक इस सूची पर दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 तक इन दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। छह फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर उस पर आपत्तियां लिए जाने के आदेश दिए गए हैं। दावे व आपत्तियों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। आयोग की ओर से अप्रैल-मई 2026 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वहीं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.