पंचायत चुनाव की आहट से गांवों में बढ़ी सरगर्मी, 7295 पदों पर होगा महासंग्राम
कटिहार, जून 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दस्तक के साथ ही गांवों की राजनीति गरमाने लगी है। चौपालों, बाजारों और पंचायत मुख्यालयों में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जिले की 231 ग्राम पंचायतों में कुल 7295 पदों के लिए मतदान होना है। मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंचायत सदस्य और पंच पदों के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी तेज कर दी गई है।
चुनाव की प्रक्रिया जिले में मुखिया के 231 और सरपंच के 231 पदों के अलावा पंचायत समिति सदस्य के 315 तथा जिला परिषद सदस्य के 33 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 3127-3127 पदों के लिए भी मतदान होगा। इतने बड़े पैमाने पर होने वाले चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशी अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.