संभल, फरवरी 11 -- गुन्नौर। पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही क्षेत्र में सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। गांव की चौपाल से लेकर गली-मोहल्लों तक हर जगह चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। प्रधानी, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद को लेकर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर खुलकर मंथन हो रहा है। हालात यह हैं कि जहां चार लोग बैठते हैं, वहीं चुनावी गणित शुरू हो जाता है। शादी-विवाह, जन्मदिन समारोह और सामाजिक कार्यक्रम भी अब चुनावी मंच बनते नजर आ रहे हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक ऐसे आयोजनों में पहुंचकर मतदाताओं से सीधे संवाद साध रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं। इतना ही नहीं, शमशान घाट जैसे गंभीर स्थानों पर भी राजनीतिक चर्चा थम नहीं रही। लोग आपसी बातचीत में संभावित उम्मीदवारों की ताकत और कमजोरियों पर चर्चा कर रहे हैं। गांवों में जातीय समीकरण, पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.