पंचायत चुनाव की आहट से क्षेत्र में बढी राजनीतिक सरगर्मी
बांका, जून 11 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बांका जिले में संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की दस्तक के साथ ही गांवों की राजनीति गरमाने लगी है। गांव के चौपालों, बाजारों और पंचायत मुख्यालयों में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जिले की 182 ग्राम पंचायतों में कुल 2417 पदों के लिए मतदान होना है। इसमें मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य और पंच पदों के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी तेज कर दी गई है। जिले में मुखिया के 182 और सरपंच के 182 पदों के अलावा पंचायत समिति सदस्य के 246 तथा जिला परिषद सदस्य के 25 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 182-182 पदों के लिए मतदान होगा। इतने बडे पैमाने पर होने वाले चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशी अभी से ही सक्रिय हो गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.