शाहजहांपुर, जनवरी 7 -- पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार अब पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची तैयार कर उप जिलाधिकारियों के यहां जमा कराने की प्रक्रिया 7 जनवरी से 20 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद दावे-आपत्तियों के निस्तारण उपरांत मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण और मूल सूची में मतदान केंद्रों के निर्धारण की कार्रवाई 21 फरवरी से 16 मार्च तक की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार 17 मार्च से 27 मार्च तक मतदाता सूचियों के कंप्यूट...