प्रयागराज, मार्च 17 -- पंचायत चुनाव की भले ही अभी कोई सुगबुगाहट न हो, लेकिन चुनाव करीब समझ क्षेत्रीय लोगों में आरक्षण की मांग बढ़ने लगी है। जिला पंचायती राज विभाग में इन दिनों प्रार्थना पत्र आ रहे हैं। सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतों के आरक्षण को बदलने की मांग आ रही है। वहीं कुछ बिरादरियों ने भी अपने आरक्षण को बदलने के लिए कहा है। डीपीआरओ कार्यालय में मंगलवार को सहसों के जयराम पाल का आवेदन आया। जिसमें उन्होंने सीट पाल कुटुंब रजिस्टर के आधार पर अनुसूचित जाति में रखने का अनुरोध किया। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि पाल और धनगढ़ को लेकर ऐसे कई आवेदन आ रहे हैं। दोनों ही जातियां पहले अनुसूचित जाति में आती थीं, लेकिन बाद में कुछ बदलाव के कारण इन्हें कुछ जगह ओबीसी में रखा गया, जिसके आवेदन चुनाव करीब आने के कारण आ रहे हैं। वहीं तमाम ग्राम पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.