मथुरा, अप्रैल 10 -- कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने प्रदेश सरकार पर त्रिस्तरीय पंचाय चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से न कराकर टालने में लगी हुई है, जबकि प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत का चुनाव कार्यकर्ताओं का है। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी हार को देख कर डर गई है। उन्होंने कहा कि कथित रूप से प्रदेश सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है, कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाएंगे अथवा देरी हो सकती है। ऐसे में आम जन और किसान संभावित प्रत्याशियों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र का एक मजबूत और अनिवार्य स्तंभ है। लोकतंत्र की असली ताकत गांवों में बसती है। पंचायत व्यवस्था उसी का आधार है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि का जो कहर किसानों पर टूटा है, व...