फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होना व मतदाताओं की फाइनल लिस्ट प्रकाशन में आयोग के पीछे हटते कदमों से चुनाव टालने की अटकलों पर मुहर लगना तय हो गया है। निर्वाचन आयोग ने संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए छठवीं दफा अंतिम प्रकाशन की तारीख 22 अप्रैल से सीधा दो माह का समय बढ़ाते हुए 20 जून निर्धारित किया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि इस वर्ष चुनाव संभव नहीं है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को तय समय पर कराना अब असंभव लगने लगा है। चुनाव आयोग द्वारा अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को कराना था लेकिन एक सप्ताह पूर्व ही संशोधित अधिसूचना जारी करते हुए 22 अप्रैल और अब फिर से बदलाव करते हुए सीधा दो माह का समय बढ़ाया है। आयोग ने 28 मई तक मतदाताओं की डी डुप्लीकेशन की कार्रवाई के बाद नौ जून तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मैपिंग, एसवीएन आवंटन जैसे ...