अमरोहा, जनवरी 17 -- अमरोहा। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेजी आई है। प्रशासन ने बैलेट पेपर की सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट में अस्थायी चौकी बना दी है। स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे खाकी का पहरा रहेगा। चौकी में एक हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। दिल्ली से प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व पंचायत सदस्यों के करीब 44,60,500 बैलेट पेपर मंगवाए गए हैं। स्ट्रांग रूम में रखे इन बैलेट पेपरों पर तीसरी आंख का पहरा भी रहेगा। स्ट्रांग रूम सील कर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गौरतलब है कि जिले में इस बार 576 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य का भी चुनाव होगा। बैलेट पेपर से मतदान कराया जाएगा। अफसरों के मुताबिक कानपुर से 550 मतपेटियां चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.