पंचायत चुनाव : चुनाव क्षेत्र में आबादी का निर्धारण तय हुआ
पटना, जून 16 -- बिहार में पंचायत आम चुनाव, 2026 को लेकर सभी जिलों में चुनाव क्षेत्रों की कुल आबादी का कोटिवार अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। यह निर्धारण प्रपत्र-1 के रूप में किया गया है। यह पंचायत चुनाव का आधारभूत वैधानिक दस्तावेज है, जो वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया गया है। इसमें चुनाव क्षेत्र की कुल आबादी तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी का ब्योरा अंकित रहता है। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि अब, इसका गजट प्रकाशन 20 जून को होगा और सभी जिलों के जिला गजट की प्रति राज्य निर्वाचन आयोग को 23 जून को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी आबादी के निर्धारण के आधार पार पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। आयोग ने बताया कि इसमें प्रादेशिक चुनाव क्षेत्र सीमांकन और कोटिवार जनसंख्या विवरण अंकित है। चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.