पंचायत चुनाव : चुनाव क्षेत्रों के विरुद्ध 18 मई तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
पटना, मई 9 -- बिहार में पंचायत आम चुनाव को लेकर चुनाव क्षेत्रों के निर्धारण का प्रारूप प्रकाशन प्रपत्र -1 में चार मई 2026 को किया जा चुका है। प्रारूप प्रकाशन के विरुद्ध दावा-आपत्ति 18 मई तक दर्ज की जाएगी। आपत्तियों का निबटारा 22 मई तक किया जाएगा। आपत्तियों के निबटारे से असंतुष्ट रहने पर अपील वाद दाखिल किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बताया कि आदेश पारित होने के तीन दिनों तक अपील वाद दाखिल किया जा सकता है। इस अपील का निबटारा सात दिनों के अंदर किया जाएगा। प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 15 जून 2026 को होगा। जबकि, प्रपत्र- 1 के आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन 20 जून को और जिला गजट की प्रति आयोग को 23 जून तक उपलब्ध कराया जाएगा।आरक्षण की जांच सॉफ्टवेयर से होगा : आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण की शुद्धता के लिए तय किए जाने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.