पंचायत चुनाव : आरक्षण रोस्टर पर टिकी उम्मीदवारों की निगाहें
बिहारशरीफ, जून 16 -- रोस्टर जारी होने का इंतजार, पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशी लगा रहे गणित अस्थावां, निज संवाददाता। संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा आरक्षण रोस्टर को लेकर हो रही है। पंचायत से लेकर जिला परिषद तक विभिन्न पदों के दावेदार यह जानने के लिए प्रखंड एवं जिला कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं कि इस बार किस सीट का आरक्षण किस वर्ग के खाते में जाएगा। प्रखंड में 18 पंचायत व एक नगर पंचायत शामिल हैं। वहीं, जिला परिषद सदस्य की तीन सीटों पर चुनाव होना है। अस्थावां पश्चिमी, अस्थावां पूर्वी व अस्थावां दक्षिणी। पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 23 तो वार्ड सदस्यों की कुल संख्या 229 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.