पंचायत चुनाव : अब 22 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 अप्रैल को प्रकाशित होगा। पहले यह 15 अप्रैल को प्रकाशित होना था। इसी सूची के आधार पर पंचायत चुनाव में मतदाता वोट डाल सकेंगे।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में चलाया गया था। पुनरीक्षण में 4.5 फीसदी मतदाता बढ़ गए। मतदाता पुनरीक्षण के बाद जिले में कुल 19 लाख 52 हजार 26 मतदाता हुए। इसमें सात लाख 93 हजार 464 डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए थे। इसमें एक ही मतदाता का नाम कई बार है। नाम, पिता,पति, माता का नाम, लिंग समान है। इन डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन का कार्य बीएलओ द्वारा किया गया है। बीएलओ की रिपोर्ट पर डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से काटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.