मऊ, जनवरी 4 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मनजीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। 84 से अधिक मतदाताओं के नाम चिरैयाकोट नगर पंचायत और ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में भी है। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहन अभिषेक गोस्वामी ने टीम गठित कर गांव में शनिवार को भेजी। टीम के सामने दो स्थानों पर नाम होने की शिकायत लेकर ग्रामीण हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसी तरह सभी को शांत कराया। जिसके बाद टीम ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सूना और गलत नाम मतदाता सूची से हटाने का आश्वासन दिया। चिरैयाकोट क्षेत्र के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मनाजीत के मतदाता सूची में कई मतदाताओं के नाम दो जगह होने कि शिकायत ओमप्रकाश यादव ने जिलाधिकारी सहित एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहाना से...