रामपुर, जनवरी 3 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भयमुक्त कराने के उद्देश्य से पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पंचायत चुनाव के लिए पुलिस की ओर से गांव-गांव सक्रिय टीमें का गठन किया जाएगा। यह टीमें गांव की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएगी। जिले की 680 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। ऐस में पुलिस ने उन गांवों की भी सूची तैयार की है, जहां चुनावी रंजिश, आपसी झगड़े या जातीय तनाव की आशंका रहती है। 100 से अधिक गांव अब तक प्रधानी की रंजिश के कारण संवेदनशील व अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। 50 से अधिक गांव जातीय सियासत और सामाजिक तनाव के चलते संवेदनशील माने गए हैं। ऐसे गांवों में अब तक दो हजार से अधिक ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित किया जा चुका है, जिनके विरुद्ध बीते पांच वर्षों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें बिजली चोरी, पारिवारिक विवाद और सड़क दुर्घटनाओं जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.