अररिया, अप्रैल 22 -- अररिया, संवाददाता इस वर्ष राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। फिलहाल प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से प्रारूप या ढांचा तैयार करने की कवायद चल रही है। क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में 'प्रपत्र-1' के पुन: प्रकाशन का निर्देश दिया है। निर्देशानुसार प्रपत्र-1 के प्रारूप का प्रकाशन 27 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। जबकि अंतिम प्रकाशन 25 मई को होगा। इस बाबत जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक डीएम द्वारा आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि प्रपत्र-1 की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। इसके तहत विभिन्न पंचायत स्तरीय पदों के लिए आंकड़ों का ...