पंचायत चुनाव: कार्यकाल खत्म होने से पहले बजट खपाने की कोशिश, अपनों को भेजे लाखों, दो प्रधान बर्खास्त
कासगंज, मई 20 -- UP News: यूपी के पंचायत चुनाव में भले ही देरी हो लेकिन प्रधानों का कार्यकाल अगले कुछ दिनों में ही पूरा हो जाएगा। इससे पहले प्रधान बजट को खपाने की कोशिश में जुट गए हैं। बची हुई धनराशि अपनों को खातों में भेजे जा रहे हैं। ऐसा ही मामला कासगंज में पकड़ा गया है। सहावर के ग्राम पंचायत अलादीनपुर व सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत अजीत नगर के ग्राम प्रधानों को डीएम प्रणय सिंह ने जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके पदों से हटा दिया है। इन दोनों ही ग्राम प्रधानों पर ग्राम पंचायत की धनराशि अपने सगे संबंधियों के खातों में नियम विरुद्ध हस्तांतरित कर दी। जांच में दोनों ही ग्राम प्रधान कोई संतोषजनक उत्तर जांच अधिकारी को नहीं दे पाए। डीपीआरओ ने इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए तीन सदस्यी टीम का भी गठन करने के निर्देश दिए हैं।सहावर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.