भभुआ, फरवरी 25 -- ईवीएम से चुनाव कराए जाने से मतदान का प्रतिशत बढ़ने की जताई जा रही संभावना बोले डीपीआरओ, विभाग के निर्देश पर ईवीएम रखने के लिए चयन हो रहा स्थान ग्राफिक्स 146 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए होगा चुनाव 11 प्रखंड एवं दो अनुमंडल में बटा है कैमूर जिला (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुछ माह बाद होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पंचायती राज विभाग से जारी पत्र के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा ईवीएम रखने के लिए सुरक्षित जगह का चयन किया जा रहा है। इस बात की जानकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार पवन ने दी। डीपीआरओ ने बताया कि विभाग द्वारा इस बार मल्टी ईवीएम से पंचायत चुनाव कराया जाएगा। जगह चयन कर विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद विभाग द्वारा जिले में आवश्यकता अनुसार ईवीए...