पंचायत चुनाव: आयोग के अनुमोदन के बाद जारी होगी अंतिम सूची
सीतामढ़ी, जून 19 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत चुनाव के लिए कुल 8160 निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रारूप जारी कर दिया गया है। जिला गजट में प्रकाशन की प्रक्रिया 20 जून को पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्वाचन क्षेत्रों की सूची अनुमोदन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। आयोग द्वारा सभी बिंदुओं की जांच और परीक्षण के बाद ही अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद निर्वाचन क्षेत्रों की अधिकृत सूची प्रकाशित होगी और पंचायत चुनाव की आगे की प्रक्रिया को गति मिलेगी। जिला प्रशासन के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों के गठन में जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति तथा निर्वाचन संबंधी निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रारूप सूची जारी होने के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.