पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 2327922 मतदाता करेंगे मतदान
बिजनौर, जून 11 -- जिले में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। जिले में होने वाले पंचायत चुनाव में 2327922 मतदाता मतदान करेंगे। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के सापेक्ष जिले में 103852 मतदाता बढ़ गए हैं। पिछले पंचायत चुनाव में जिले में 2224070 मतदाता थे। ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसे लेकर प्रधान मांग कर रहे थे और लखनऊ में इकट्ठा भी हुए थे। पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही है। बुधवार को पंचायत चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। बतादें कि काफी ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारों ने दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है तो वहीं जिला प्रशासन भी तैयारियों में पिछले काफी समय से जुटा है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.