मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव पंडिया में किसान की ट्रॉली चोरी होने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव पंडिया निवासी किसान अमृत सिंह की ट्रॉली 12 दिसंबर की रात पंचायत घर के समीप से चोरी हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन ट्रॉली का कोई सुराग नहीं मिल सका। एक सप्ताह तक ट्रॉली का पता नहीं चला तो किसान अमृत सिंह ने ट्रॉली का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की, जिससे मामला चर्चा में आ गया। पुलिस के अनुसार रविवार को कार्रवाई करते हुए काजीपुरा गांव निवासी अनमोल सैनी और साकिर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने ट्रॉली चोरी की घटना स्वीकार की।

हिंदी हिन्दुस्...