पंचायत घर के कायाकल्प में घपलेबाजी का आरोप
पीलीभीत, जून 26 -- पूरनपुर। ब्लाक क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा के रहने वाले रामऔतार पुत्र सुमेरलाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धनराशि को ठिकाने लगाया जा रहा है। 15 बर्ष पहले गांव में बनए गए पंचायत घर के कायाकल्प की धनराशि हड़प कर ली गई। उसमें लगी मोटर को निजी उपयोग में लाया जा रहा है। पंचायत घर में गंदगी पसरी रहती है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है। अभिभावक बीमारियों की आशंका के चलते बच्चों को इसमें पढ़ने के लिए नहीं भेजते हैं। आरोप है सचिव भी गांव में नहीं पहंुचते हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रामऔतार ने विकास कार्यो की जांच कराने और सचिव के स्थनातंरण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.