छपरा, मार्च 10 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर प्रखंड की कन्हौली मनोहर पंचायत में निर्मित पंचायत गेट पर नाम अंकित करने को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। इस दौरान वर्तमान मुखिया के पति और पूर्व उपप्रमुख के बीच तीखी नोकझोंक के साथ भिड़ंत की स्थिति बन गई। हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। विवाद की सूचना स्थानीय थाने तक पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत कन्हौली मनोहर पंचायत में पंद्रहवीं वित्त योजन से मुख्य द्वार का निर्माण का प्रस्ताव ग्राम सभा में पारित किया गया था। इसकी शिलान्यास पूर्व प्रमुख अजित राय उर्फ श्रीराम राय ने किया था। बताया जाता है कि गेट पर पूर्व उपप्रमुख का नाम भी अंकित कराने का आश्वासन मुखिया द्वारा दिया गया था, जिसके आधार पर शिलापट्ट भी बनवाया गया था। जब गेट का नि...