लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा समाहरणालय में सोमवार को उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीडीसी ने कहा कि सभी मुखिया अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। अगर कोई बच्चा विद्यालय नहीं जा रहा है, तो उसका नामांकन विद्यालय में कराएं। स्कूल रूआर-2026 अंतर्गत छूटे हुए बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं। शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण बुनियाद है। जिसके बाद कोई भी सही या गलत पर निर्णय ले सकता है। आंगनबाड़ी केंद्रों और अपने पंचायत क्षेत्र में विद्यालयों का निरीक्षण अवश्य करें। सेविका-सहायिका से आंगनवाड़ी केंद्र की रिपोर्ट अवश्य लें। विद्यालयों का निरीक्षण करें। शिक्षक समय से आ रहे हैं या नहीं, बच्चों का मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार मिल रहा है या नहीं।स...