पंचायत के स्वास्थ्य केंद्रों पर 35 प्रतिशत लोग करा रहे इलाज
पटना, अप्रैल 9 -- राज्य के करीब 35 प्रतिशत लोग पंचायत स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राथमिक इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पिछले पांच वर्षों की रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। इससे जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों का बोझ कम हुआ है। विभाग ने कहा है कि वर्तमान में राज्य में करीब 10 हजार 400 स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा 12 हजार 380 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। यह आरोग्य मंदिर सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। विभाग ने कहा है कि इन केंद्रों में 147 प्रकार की मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन से प्रतिदिन करीब 25 हजार मरीजों को चिकित्सीय परामर्श की सुविधा मिल रही है। इसके तहत चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने में बिहार राष्ट्रीय स्तर पर पांचवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.