पंचायत के बाद मिली युवक की लाश, युवती के घरवालों पर हत्या का केस
गोरखपुर, अगस्त 30 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सखनी में चौकी में हुई पंचायत के एक सप्ताह बाद शनिवार सुबह यूकेलिप्टस के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। युवक की पहचान जंगल सखनी निवासी रामकिशन उर्फ कृष्णा पुत्र राम प्रसाद (18) के रूप में हुई। युवक का गांव की एक किशोरी से प्रेम संबंध था। युवक की मां ने किशोरी के परिवार पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जंगल सखनी के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह घर से कुछ दूरी पर यूकेलिप्टस के पेड़ से युवक का शव लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक कृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.