लखीमपुरखीरी, मई 3 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दूल्हे के चरित्र पर आरोप लगाते हुए लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों को लेकर पुलिस तक पहुंचा लेकिन पंचायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। ग्राम केशवापुर स्थित एक मैरिज लॉन में शादी समारोह था। लड़की पक्ष गोला देहात क्षेत्र के एक गांव से आई थी। जबकि बारात पसगवां क्षेत्र के गांव से पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दूल्हा दिल्ली में रहकर भवन निर्माण कार्य करता है। इसी दौरान शादी में शामिल होने आए बुलंदशहर निवासी एक युवक के साथ आई महिला को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- सात फेरों के बाद अचानक गायब हुआ दूल्हा, वापस लौटा तो बिगड़ गई चाल, नजारा देखकर दुल्हन ने सुनाया फैसला लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि उक्त महिला के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.