पंचायत के बाद एक ही गांव के प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी
गोरखपुर, मई 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के शत्रुघनपुर गांव में प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। एक ही गांव के रहने वाले युवक और युवती दोनों एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी को लेकर बहुत विवाद था, लेकिन पंचायत और परिवार के सूझबूझ से मंदिर में शादी रचा ली। विवाद यह था कि दोनों सजातीय नहीं थे। इसलिए दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत और समझौते की कोशिश चलती रहीं। तालमेल नहीं बना फिर भी दोनों व्यस्क होने के कारण अपने फैसले पर अड़े रहे। लोगों ने दोनों परिवारों को समझाने का काफी प्रयास किया। काफी देर तक चले विवाद और बातचीत के बाद दोनों का परिवार तैयार हो गया। दोनों की सहमति के बाद गांव के एक मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.