देवरिया, मई 9 -- बंजरिया बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के मामले में शुक्रवार को पंचायत के फैसले से दोनों पक्ष सहमत हो गए। इसमें प्रेमी युगल के निकाह कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। पंचायत के फैसले से युवती और युवक दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए। वहीं पुलिस ने युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।बताया जा रहा है कि युवक कुशीनगर जनपद के तमकुही थाना क्षेत्र का निवासी है। वह देर शाम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- विधिवत शादी की मांग पर अड़े ग्रामीण, 40 घंटे से थाने में रखे गए हैं प्रेमी युगल सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने चली गई, जहां गुरुवार को...