गिरडीह, मार्च 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के आरागारो (बेलकुशी महादेव मंदिर) के पास आयोजित पंचायत के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के देवरी थाना क्षेत्र के खरियोडीह गांव के राजू यादव 50 वर्ष, सुखदेव यादव 60 वर्ष, बुधु यादव 80 वर्ष, उपो यादव 60 वर्ष बताये जा रहे हैं। घटना के बाद सभी घायलों का उपचार सीएचसी देवरी एवं निजी चिकित्सा केंद्र में ले जाकर कराया गया। इस संबंध में बताया गया कि राजू यादव के पुत्र अजीत यादव का विवाह तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी में एक युवती के साथ हुआ है। अजित व उसकी पत्नी के बीच हो रहे विवाद का निपटारा करने के लिए रविवार को आरागारो में पंचायत बुलायी गयी थी। पंचायत के दौरान गुमगी से आए लोगों ने अचानक मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें व...